कोसी लाइव
छातापुर (सुपौल) से पप्पु मेहता के रिपोर्ट।
छातापुर प्रखण्ड के मध्य विद्यालय भीमपुर में बुधबार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर बीईओ नंदकिशोर सिंह को विदाई दी गयी वही नव पदस्थापित प्रभारी बीईओ अनिता कुमारी का स्वागत किया गया।मध्य बिद्यालय के प्रधानाध्यपक विपिन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सर्वप्रथम आगत अतिथि बीडीओ रितेश कुमार सिंह,द्वय बीईओ को माला पहना कर व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत होना सुनिश्चित है परन्तु बीईओ नंदकिशोर जी ने शिक्षा क्षेत्र में कार्य करते हुएभी प्रशानिक कार्य को भी बेखुदी ईमानदारी व निष्ठा के साथ किये।
नवपदस्थापित प्रभारी बीईओ अनिता कुमारी ने कहा कि छातापुर पुर के शिक्षको के द्वारा नंदकिशोर बाबू को मिले स्नेह व सम्मान को भुलाया नही जा सकता है उन्होंने स्पस्ट कहा किनंदकिशोर बाबू के कार्यो से प्रेरणा लेकर हम भी छातापुर के शिक्षको के दिल को जीतने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा नंदकिशोर बाबू को जो स्नेह व प्यार मिल रहा है मुझे भी ऐसा स्नेह व प्यार मिले तथा मेरा भी इसी तरह विदाई हो उस पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। अपने आँशु भरे संबोधन में पूर्व बीईओ नंदकिशोर सिंह ने कहा कि आप लोगो से मिले प्यार व स्नेह को जिंदगी भर सजों कर रखेगे।
उन्होंने सभी लोगो को भूरी भरी प्रशंसा किये।समारोह को प्र.अ. सतीश कुमार मंडल,श्याम मंडल सुमन,ओमप्रकाश यादव,संतोष ठाकुर,समाजसेवी पप्पू कुमार मेहता,नरेश कुमार निराला आदि ने संबोधित किया।इस मौके पर हरेंद्र कर्ण अलख अकेला,बिजय कुमार विभूति,सोनू जी,अन्नू कुमारी नीतू कुमारी कंचन कुमारी समेत सेकड़ो शिक्षक मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया से आये कलाकारों ने एक से एक ग़ज़ल,स्वागत गाण की प्रस्तुति से लोगो का मनमोह लिया।सोमबार कोछातापुर बीआरसी परिसर में भी शिक्षको द्वारा भव्य विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया था।वहाँ भी शिक्षको ने बीईओ की लंबी उम्र की कामना करते हुए स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दिए थे।