Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/पतरघट:बाइक पर सवार दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 12, 2023

SAHARSA/पतरघट:बाइक पर सवार दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Kosi Live Saharsa/मंगलवार की देर शाम पतरघट ओपी क्षेत्र के पामा दुर्गा स्थान के पास एक युवक को बाइक पर सवार दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान किशनपुर पंचायत के बजरंगी टोला वार्ड 07 निवासी रंजीत कुमार पिता जयकुमार यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पतरघट ओपी से पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और गोली से गंभीर रूप से जख्मी युवक को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी मेल लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। गोली युवक के पजरा में लगी। सूत्रों ने बताया कि मृतक युवक का मां दुर्गा स्थान चौक पर बैठा था इसी दौरान वहां पहुंचे अपराधियों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर पतरघट ओपी पुलिस पुअनि पंकज यादव, वरुण कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जख्मी युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा भेज जा रहा था। जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गई है। वहीं पतरघट पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी गई हैं।