Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA/महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत:ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, सभी घर छोड़कर फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 25, 2023

PURNEA/महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत:ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, सभी घर छोड़कर फरार

पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के खुटिया पंचायत स्थित खुटिया गांव में एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई है। मृत महिला की पहचान नुसरैया खातून के रुप में हुई है। हादसे के संबंध में मृतका नुसरैया खातून की बहन नसारी खातून ने बताया कि सोमवार को उसकी घर में लड़ाई हुई थी। इसके बाद मंगलवार की सुबह उसे बहन के सुसराल से फोन आया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। उसके बाद वह उसे घर पहुंची जहां बहन की लाश पड़ी हुई थी।

शरीर पर नहीं है चोट के निशान।

मंगलवार की दोपहर गरीब एक बजे बायसी थाना की पुलिस महिला का शव लेकर पोस्टमार्टम कराने पूर्णिया स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डाक्टर ने उनके परिजनों को बताया कि महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मौत कैसे हुई यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

4 दिन पहले रौटा थाना में भी दहेज के लिए हुई हत्या।

4 दिन पहले बैसा प्रखंड के रौटा थाना के मंझौक पंचायत में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान रौटा के मंगलपुर निवासी नरेश की पुत्री रिंकी देवी के रुप में हुई है।

दो साल पहले रिंकी ने लक्ष्मण यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ससुराल वाले महिला पर दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। इस वजह से उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया जा रहा है।