Kosi Live-कोशी लाइव BREAKING NEWS:आकांक्षा दुबे का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहा था समर! एक्ट्रेस की मां ने पुलिस की जांच पर भी उठाए सवाल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 7, 2023

BREAKING NEWS:आकांक्षा दुबे का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहा था समर! एक्ट्रेस की मां ने पुलिस की जांच पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में गुत्थी सुलझने के बजाए और उलझती जा रही है। एक्ट्रेस की मां मधु दुबे पुलिस की जांच प्रक्रिया से खुश नहीं है और उन्होंने इन्वेस्टिगेशन पर सवाल उठाए हैं।

आकांक्षा की मां का कहना है कि पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस ने आरोपी समर सिंह को अरेस्ट कर लिया है। 


आकांक्षा दुबे की मां ने लगाए गंभीर आरोप

मधु दुबे ने अब अदालत में गुहार लगाई है कि उनकी बेटी की मौत की जांच कोर्ट की निगरानी में की जाए। ताकि इस केस के आरोपी सामने आए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। एक्ट्रेस की मां ने आरोपी समर सिंह पर कुछ ताजे आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि समर, उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहा था।

एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो बना धमकाता था समर!

कोर्ट ने मधु दुबे की याचिका पर सारनाथ थाने से इस केस में स्टेटस रिपोर्ट तलब किया है। साथ ही इस केस की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को होगी। कोर्ट में दायर याचिका में मधु दुबे ने बताया कि समरजीत सिंह उर्फ समर सिंह लगभग तीन साल पहले उनकी बेटी आकांक्षा दुबे से मिला था। इसने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में एक्ट्रेस को फंसा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

पुलिस की जांच से खुश नहीं एक्ट्रेस की मां

आकांक्षा दुबे की मां की तरफ से दायर की गई याचिका में यह भी कहा गया है कि जब भी आकांक्षा, समर का विरोध करती थी तो वह उसके साथ मार-पीट करता था। वो धमकी देता था कि उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। बता दें कि समर सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। पुलिस जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश करेगी।