Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:'मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं SP' : JDU की पूर्व MLA ने लगाया गंभीर आरोप,बोली- बॉडीगार्ड भी है गायब - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 19, 2023

BIHAR:'मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं SP' : JDU की पूर्व MLA ने लगाया गंभीर आरोप,बोली- बॉडीगार्ड भी है गायब

Kosi Live Khagriya/खगड़िया : खबर है खगड़िया से जहां जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने खगड़िया एसपी पर संगीन आरोप लगाया है। पूर्व विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि SP अमितेश कुमार मेरी हत्या की साज़िश रच रहे हैं।

मेरे विरोधियों से मिलकर मेरी हत्या कराने का प्लान बना रहे है। मामला सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। वहीँ SP ने इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ़ इंकार किया है। 

जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक रणवीर यादव की पत्नी है। पूनम देवी यादव खगड़िया सदर की 4 टर्म विधायक रही हैं। पहले भी उनपर कई बार जानलेवा हमला हो चुका है। जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर खगड़िया SP अमितेश कुमार पर उनकी हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरे विरोधियों से मिलकर मेरी हत्या कराने का प्लान बना रहे है।जिस कारण एसपी मुझे पिछले 6 महीना से बॉडी गार्ड के रूप में दुश्मन भेज रहे हैं।एसपी के द्वारा भेजा गया बॉडी गार्ड से सुरक्षा नहीं बल्कि असुरक्षा महसूस होता है।बॉडी गार्ड ड्यूटी सही नहीं करता है। एसपी से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। पिछले 48 घंटा से बॉडी गायब है।

उन्होंने आगे बताया कि जब SP से इस बारे में शिकायत की गई तो उन्होंने मामले में गम्भीरता नहीं दिखाया। जाहिर है कि पिछले साल जिले के परबत्ता से जेडीयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने भी एसपी अमितेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे।