Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS: नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के खाते में आज से ही डल जाएगी अप्रैल महीने की सैलरी, जानें वजह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 19, 2023

BIHAR NEWS: नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के खाते में आज से ही डल जाएगी अप्रैल महीने की सैलरी, जानें वजह

Kosilive Bihar News/बिहार के राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस महीने की सैलरी कर्मचारियों को 18 अप्रैल से मिलना शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार के कर्मियों के बैंक खाते में अप्रैल महीने का वेतन मंगलवार से ही आना शुरू हो जाएगा।

दरअसल, नीतीश सरकार ने ईद के मद्देनजर इस महीने राज्य कर्मियों को वेतन का भुगतान जल्दी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से निर्देश जारी कर दिया है।

वित्त विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह ने राज्यपाल के प्रधान सचिव, विधानसभा और परिषद के सचिव,पटना हाइकोर्ट के महानिबंधक,सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव,प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, कोषागार पदाधिकारी को सोमवार को निर्देश जारी किया। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के वैसे अराजपत्रित और राजपत्रित कर्मी जिनके वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है, को संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन भुगतान किया जाता है। लेकिन, सरकार ने ईद को देखते हुए सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन भुगतान 18 अप्रैल से करने का निर्णय लिया है।

रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को छूट

दूसरी ओर, नीतीश सरकार सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान 1 घंटे पहले ड्यूटी खत्म करने की छूट भी देती है। यह व्यवस्था पहली बार साल 2022 में शुरू की गई, फिर इसे स्थाई कर दिया गया।