Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, बोले - मोदीजी ने 9 सालों में बिहार के विकास के लिए एक बैठक तक नहीं किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 4, 2023

Bihar News:प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, बोले - मोदीजी ने 9 सालों में बिहार के विकास के लिए एक बैठक तक नहीं किया

Kosi Live Saran/प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर जोरदार हमला, बोले - मोदीजी ने 9 सालों में बिहार के विकास के लिए एक बैठक तक नहीं किया, अगर फिर भी आप उनको वोट देंगे तो आपका लड़का मजदूर ही बनेगा*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग मुझसे कहते हैं कि मोदी जी आ जाएंगे तो बिहार सुधर जाएगा। लेकिन 2014 तक आधा से ज़्यादा बिहार मोदी जी को नहीं जानता था। प्रशांत किशोर ने ही मोदी जी का प्रचार किया था। आज सब मोदी जी के भक्त हो गए हैं। उनको वोट देते हैं और हम से कहते हैं कि आपको पता है मोदी जी से ही देश का कल्याण होगा। मोदी जी ने बिहार का विकास किया, ये बात छोड़ दीजिए। मोदी जी के आने से बिहार को फ़ायदा हुआ या नहीं ये भी छोड़ दीजिए। मोदी जी के आने से सिलेंडर 1250 रुपए और पैट्रोल 100 हो गया, ये बात भी छोड़ दीजिए। जितने भी मोदी जी के समर्थक है उन सब को खुली चुनौती है कि पिछले 9 सालों में मोदी जी ने अगर बिहार के लिए एक भी बैठक की है तो उस बैठक की खबर दिखा दीजिए, हम भी मोदी जी का झंडा लेकर चल देंगे। पिछले 9 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए एक बैठक तक नहीं की है। फिर भी हम लोग जाकर भाजपा को वोट दे रहे हैं तो बिहार की दुर्दशा कहां से सुधरेगी।