Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: बदमाशों ने जेडीयू नेता पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 28, 2023

Bihar Crime: बदमाशों ने जेडीयू नेता पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के दौरान मौत

कोशी लाइव/कटिहार: जिले के बरारी थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला में बदमाशों ने जेडीयू के 65 वर्षीय वरिष्ठ नेता कैलाश महतो को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या (Katihar News) कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार गोली मारने के बाद बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जेडीयू नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस दौरान अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है.वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गया है.