Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/पूर्णिया रेप केस में पीड़िता और पुलिस के बयान अलग:प्रेमिका का कहना- BF के दोस्तों ने किया था रेप, पुलिस ने प्रेमी को बनाया मुख्य आरोपी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, April 29, 2023

BIHAR/पूर्णिया रेप केस में पीड़िता और पुलिस के बयान अलग:प्रेमिका का कहना- BF के दोस्तों ने किया था रेप, पुलिस ने प्रेमी को बनाया मुख्य आरोपी

पूर्णिया में नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप मामले में पीड़िता और पुलिस का बयान मेल नहीं खा रहा। पीड़िता का कहना है कि बॉयफ्रेंड पप्पू के बुलाने पर वह उससे मिलने पहुंची थी। उसके साथ उसका एक दोस्त झुमरू भी आया। इतने में ही उसके 2 दोस्त मो. समशाद और मो. सज्जाद पहुंचे। दोनों ने उसके बॉयफ्रेंड पप्पू उरांव और झुमरू उरांव से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मो. समशाद और मो. सज्जाद ने ही उसके साथ गंदा काम किया। हालांकि पुलिस का बयान इससे बिल्कुल अलग है।

पुलिस ने लवर को दबोचा है

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बॉयफ्रेंड पप्पू उरांव को ही मुख्य अभियुक्त मानकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बुधवार की देर रात पीड़िता के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म की इस वारदात को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चला है। बावजूद इसके पुलिस के हाथों से गैंगरेप के बाकी 3 अभियुक्त कोसों दूर हैं।

पूर्णिया में दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग प्रेमिका से गैंगरेप करने वाले बॉयफ्रेंड की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें गैंगरेप का मुख्य आरोपी पीड़िता के बॉयफ्रेंड पप्पू उरांव को कुछ पुलिसवाले ऑटो में बिठाकर मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाते दिख रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

सभी आरोपी बालिग

कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता के बॉयफ्रेंड पप्पू उरांव को धर दबोचा है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के बालिग होने की पुष्टि की है। वहीं गैंगरेप के तीन अन्य अभियुक्त झुमरू उरांव, मो. समशाद और मो. सज्जाद अब भी पुलिस की पहुंच से कोसों दूर हैं। पुलिस ने बताया कि फरार बाकी तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बुधवार को हुआ था लड़की से रेप

घटना की इनसाइड स्टोरी को लेकर कहा जा रहा कि कुछ महीने पहले ही पीड़िता की मुलाकात डगरूआ के माथौर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय पप्पू उरांव से हुई थी। कसबा स्थित लागन गांव में पप्पू जेसीबी चलाया करता था। यहीं दोनों एक- दूसरे से मिले थे। इनकी बातचीत शुरू हुई। ये बातचीत फिर इश्क में बदल गई। वे दोनों इसके पहले भी कई बार एक दूसरे सेछिपकर मिल चुके थे। घटना से पहले बुधवार को उसे बाकी दिनों की तरह ही मिलने बुलाया गया और फिर उसके साथ ये घिनौना काम हुआ।