Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:सर हमको जाने दीजिए...दूसरी जगह शादी नहीं करेंगे': मुखिया की बेटी बॉयफ्रेंड से मिलने 2.5 लाख लेकर भागी.. - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 21, 2023

BIHAR:सर हमको जाने दीजिए...दूसरी जगह शादी नहीं करेंगे': मुखिया की बेटी बॉयफ्रेंड से मिलने 2.5 लाख लेकर भागी..

Kosi Live Bihar News:
सारण के एक मुखिया की 17 साल की नाबालिग बेटी गुरुवार देर रात घर से फरार हो गई। पिता उसकी शादी कराना चाहते थे। उसके लिए लड़का ढूंढ रहे थे, लेकिन बेटी को ये मंजूर नहीं था। वो किसी और से प्यार करती थी। इसलिए घर से उसके विवाह के लिए जमा किए गए 2.5 लाख लेकर फरार हो गई।

इधर, लड़की गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर में रेलवे पुलिस द्वारा पकड़ी गई। उसे रेल थाना लाया गया, जहां पूछताछ के दौरान एसएचओ को उसने सारी बातें बताईं।

गुजरात के लड़के से है प्यार

पूछताछ के दौरान उसने एसएचओ दिनेश साहू को बोला कि सर...हमको जाने दीजिए...हम दूसरे जगह शादी नहीं करना चाहते हैं। पिता लड़का ढूंढ रहे, लेकिन, हम किसी और से प्यार करते हैं। वह गुजरात में रहता है। पिता शादी के लिए पैसे जमा करना शुरू कर चुके थे। ढाई लाख रुपए नगद गोदरेज में था। वह लेकर बॉयफ्रेंड के पास जा रहे हैं। पैसे नहीं रहेंगे तो पिता शादी नहीं करा सकेंगे।'

यह बातें सुनकर थानेदार भी भौचक रह गए। उसका नाम-पता लिया गया। छात्रा ने मैट्रिक का एग्जाम दिया है। वह अभी 17 साल की है। रेल पुलिस ने उसके पिता से संपर्क साधा। पिता भी भागे-भागे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। पुलिस को बताया कि वे वर्तमान मुखिया हैं। इस दौरान छात्रा ने हाई वोल्टेज ड्रामा भी किया, लेकिन काफी समझाने के बाद वह अपने पिता के साथ रुपए लेकर घर चली गई।

थानेदार ने बताया कि जंक्शन पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर बैठी नाबालिग पर उनकी नजर पड़ी। उसके पास एक बैग था। काफी देर तक वह अकेली बैठी थी। महिला सिपाहियों को बुलाया गया। उससे अकेले जंक्शन पर रुकने का कारण पूछा गया, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।

बाद में उसे थाना पर लाया गया। वहां उसने बताया कि उसके पिता शादी की बात चला रहे हैं। वो दो साल के भीतर उनकी शादी करना चाहते हैं, लेकिन वह किसी और से प्यार करती है। वह लड़का गुजरात में रहता है। उससे पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। पिता पैसे जमा करने में लगे थे। इसी बीच उसने सोचा कि जब पैसे नहीं रहेंगे तो शादी ही नहीं होगी। इसलिए वह पैसे ही लेकर भाग निकली।

वैशाली के नाबालिग के साथ भाग रही 17 वर्षीय छात्रा पकड़ाई

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर वैशाली के नाबालिग के साथ भाग रही 17 वर्षीय छात्रा को भी रेल पुलिस ने पकड़ा है। बताया कि दोनों एक शादी समारोह में मिले थे। मुंबई भागकर जा रहे थे। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 पर पकड़े गए। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि लड़का वैशाली के भगवानपुर थाना इलाके का रहने वाला है। जबकि, छात्रा मुजफ्फरपुर के पारू इलाके की रहने वाली है। 1 साल पहले किशोर पारू थाना क्षेत्र इलाके में बाराती में आया था।

बारात लड़की के गांव में पहुंची थी। उसी दौरान दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई। एक दूसरे को मोबाइल नंबर दिया। बातचीत होने लगी। कुछ महीने बीतने पर उनके बीच प्यार उमड़ा। दोनों ने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया। हालांकि,जांच में पता चला कि छात्रा के परिजनों ने पारू थाना में शिकायत दर्ज की थी।