Kosi Live Anand Mohan News: बिहार सरकार ने गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के आरोप में जेल में बंद पूर्व सांसद बाहुबली आनंद मोहन जल्द कैद से आजाद हो जाएंगे।
उनके साथ 26 अन्य कैदी भी जेल से बाहर आ जाएंगे। आनंद मोहन के लिए कारा नियमो में हुए संशोधन का लाभ इन्हें भी मिलेगा। नीतीश कुमार की सरकार ने सबको रिहा करने से संबंधित आदेश जारी कर दिया। इन्हें छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि वे अन्य 26 भाग्यशाली कौन हैं जो लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 20 अप्रैल को हुई राज्य दंडादेश परिहार पर्षद की बैठक में इन कैदियों को छोड़ने से संबंधित प्रस्ताव पर सहमति बनी। इसके बाद विधि विभाग ने सभी पहलुओं पर समीक्षा करने के बाद इसकी अनुमति देते हुए आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश विधि सचिव रमेश चंद्र मालवीय की तरफ से जारी किया गया है। इसके आधार पर जेल निदेशालय ने सभी संबंधित कैदियों को छोड़ने से जुड़ा निर्देश संबंधित जेलों को भेज दिया। इस सूची में आनंद मोहन 11वें नंबर पर हैं। ,
वर्तमान में वे सहरसा मंडल कारा में बंद हैं। अब इन्हें रिहा करने से संबंधित अंतिम प्रक्रिया जेल के स्तर पर शुरू हो गई है। जल्द ही सभी कैदी बाहर आ जाएंगे। सूचना के अनुसार, इसमें 15 से अधिक कैदी लोक सेवकों की हत्या के आरोप में सजा काट रहे हैं। जबकि 20 वर्ष या आजीवन कैद की सजा काट रहे कुछ कैदी ऐसे भी हैं, जिन्हें हाईकोर्ट ने मामलों की सुनवाई करने के बाद रिहा करने का आदेश दिया है। ऐसे ये सभी वैसे कैदी हैं, जो 20 वर्ष से अधिक समय की सजा काट चुके हैं।
आनंद मोहन के साथ इ इन बंदियों की होगी रिहाई
बंदी - कारा का नाम
कलक्टर पासवान उर्फ घुरफेकन - मंडल कारा, आरा
किशुनदेव राय - मुक्त कारागार, बक्सर
सुरेंद्र शर्मा - केंद्रीय कारा, गया
देवनंदन नोनिया - केंद्रीय कारा, गया
रामप्रवेश सिंह - केंद्रीय कारा, गया
विजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह - केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर
रामाधार राम - मुक्त कारागार, बक्सर
दस्तगीर खान - मंडल कारा, अररिया
पप्पू सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह - केंद्रीय कारा, मोतिहारी
अशोक यादव - मंडल कारा, लखीसराय
शिवजी यादव - आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर
किरथ यादव - विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
राजबल्लभ यादव उर्फ बिजली यादव - मुक्त कारागार, बक्सर
अलाउद्दीन अंसारी - विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
मो. हलीम अंसारी - विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
अख्तर अंसारी - विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
मो. खुदबुद्दीन - विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
सिकंदर महतो - मंडल कारा, कटिहार
अवधेश मंडल - विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर
पतिराम राय - मुक्त कारागार, बक्सर
हृदय नारायण शर्मा उर्फ बबुन शर्मा - केंद्रीय कारा, गया
मनोज प्रसाद - आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर
पंचा उर्फ पंचानंद पासवान - केंद्रीय कारा, भागलपुर
जितेंद्र सिंह - मुक्त कारागार, बक्सर
चंदेश्वरी यादव - केंद्रीय कारा, भागलपुर
खेलावन यादव - मंडल कारा, बिहारशरीफ