Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/संकाय विज्ञान एवं वाणिज्य में 12वीं तक की पढ़ाई हेतु महिला कॉलेज के प्राचार्य को छात्र राजद ने सौंपा ज्ञापन। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 18, 2023

खगड़िया/संकाय विज्ञान एवं वाणिज्य में 12वीं तक की पढ़ाई हेतु महिला कॉलेज के प्राचार्य को छात्र राजद ने सौंपा ज्ञापन।

कोशी लाइव खगड़िया/
कोसी महाविद्यालय छात्र संघ एवं छात्र राजद ने संयुक्त रूप से महिला कॉलेज खगड़िया में संकाय विज्ञान एवं वाणिज्य 12वीं तक की पढ़ाई हेतु महिला कॉलेज को ज्ञापन सौंपा।महिला कॉलेज प्राचार्य को आवेदन सौंपते हुए कोशी महाविद्यालय छात्र संघ नेता निखिल कुमार ने कहा की महिला कॉलेज जिले भर छात्राओं का एकमात्र कॉलेज है जहां स्थापना के पश्चात आज तक केवल कला विषयों में ही 12वी और स्नातक की पढ़ाई होती आ रही है।जहां महिला कॉलेज में संकाय विज्ञान एवं वाणिज्य 12वीं तक की पढ़ाई ना होने से कई छात्राएं नामांकन से हर साल वंचित रह जाती हैं। जिले के हजारों छात्राओं के हितों में आज आवेदन सौंपते हुए विज्ञान एवं वाणिज्य की 12वीं तक की पढ़ाई की शुरुआत के लिए आवेदन सौंपा गया है और इस समस्या को हम जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं माननीय शिक्षा मंत्री को भी आवेदन के रूप में अवगत कराएंगे।जो जिले के छात्राओं के लिए लाभदायक साबित होगा।विज्ञान एवं वाणिज्य में 12वीं तक पढ़ाई की शुरूआत हो जाने के पश्चात पुनः स्नातक तक की पढ़ाई की शुरुआत के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय के समक्ष मांग रखेंगे। वहीं छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार एवं छात्र नेता सूरज कुमार ने कहा कि संकाय विज्ञान एवं वाणिज्य में 12वीं तक की पढ़ाई शुरू हो जाने से जिले भर के छात्राओं को लाभ मिलेगा वही हम छात्र संघ संयुक्त रूप से कोशी महाविद्यालय एवं महिला कॉलेज के साथ जिले भर के छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय एवं विभागों को भी अवगत करा रहे हैं। वहीं संयुक्त रूप से कहा गया कि अगर उक्त संकाय में 12वीं तक की पढ़ाई महिला कॉलेज में शुरुआत नहीं किया गया तो जिले के छात्राओं के हितों में चरणबद्ध आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। मौके पर छात्र राजद नेता जीतेंद्र कुमार,अंकित कुमार, मो आशिफ आलम आदि मौजूद थे।