Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:सहरसा में संदिग्ध हालत में महिला की मौत: परिजन हत्या का लगा रहे हैं आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 20, 2023

SAHARSA NEWS:सहरसा में संदिग्ध हालत में महिला की मौत: परिजन हत्या का लगा रहे हैं आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

Kosi Live Saharsa:
संदिग्ध हालत में हुई महिला की मौत
सहरसा जिले में रविवार 19 मार्च को 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस घटना स्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के परमिनियां वार्ड नं 2 की बतायी जा रही है।

15 साल पहले हुई थी शादी

बतातें चलें कि मृतका महिला का नाम चांदनी कुमारी है, जिसकी उम्र तकरीबन 38 साल है। मृतिका चांदनी कुमारी का मायके मुंगेर जिला के बरदीपुर है और ससुराल सहरसा जिले के परमिनियां वार्ड नं 2 में है। मृतका चांदनी कुमारी के पति का नाम संतोष कुमार है जो सोनबरसा कचहरी थाना में पदस्थापित है। मृतका की शादी तकरीबन 15 वर्ष पूर्व हुई थी ।मृतिका को तीन लड़का है एक 13 वर्ष का दूसरा और तीसरा जुड़वा है जो 11 साल का बताया जा रहा है। परिजनों की माने तो बराबर पति पत्नी में विवाद होते रहता था।

वहीं मृतका के भाई राजा की माने तो रात दो बजे फोन करके बताया कि चांदनी की तबियत खराब हो गयी है।उसके बाद उनके भाई के द्वारा कहा गया कि ठीक है तबियत खराब है तो लेते आइये निजी क्लिनिक में दिखा देंगे इमरजेंसी में। जब ससुराल वाला मेरी बहन को लेकर आया तो वह मरी हुई थी और डॉ. के द्वारा भी बताया गया कि ये महिला मृत है।उसके बाद ससुराल वाले से पूछे कैसे मौत हुई है तो उनलोगों ने बताया कि बीमार थी और पेट खराब हो गया इसलिए मौत हो गयी,जबकि मृतिका के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान है। उन्होंने ये भी बताया कि दुपट्टा से गर्दन दबाकर हत्या कर दिया गया है।

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं मृतिका चांदनी की बहन ममता कुमारी की माने तो सब मिलकर मेरी बहन को मार दिया है। सास, ससुर देवर,गोतनी और पति मिलकर विचार कर रात में मार दिया है ।वहीं इस मामले को लेकर सोनबरसा कचहरी थाना अध्य्क्ष जितेंद्र कुमार ने हत्या की बात को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि चौकीदार के द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी बीबी बीमार थी निजी क्लिनिक में मौत हो गयी है। जब मीडिया ने सवाल किया जो परिजन गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहा है तो उन्होंने बताया कि अनुसंधान में और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा जो कैसे मौत हुई है।