Kosi Live-कोशी लाइव BSEB 12TH RESULT/खगड़िया की बेटी बनीं साइंस टॉपर : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कियों का जलवा, मैट्रिक में भी था जलवा बरक़रार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 21, 2023

BSEB 12TH RESULT/खगड़िया की बेटी बनीं साइंस टॉपर : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कियों का जलवा, मैट्रिक में भी था जलवा बरक़रार

Kosi Live Khagriya/बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि विज्ञान संकाय में खगड़िया की बिटिया आयुषी नंदन ने टॉप किया है।
आयुषी खगड़िया के आर लाल कॉलेज की छात्रा है उसे इंटरमीडिएट परीक्षा में 94.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। वहीँ आयुषी ने बताया कि उम्मीद थी कि अच्छे नंबर आएंगे, लेकिन उम्मीद नहीं थी कि टॉप करने वाले हैं।

खगड़िया के मानसी प्रखंड के मटिहानी गांव की रहने वाली आयुषी नंदन ने साइंस में बिहार टाॅपर बनने का गौरव हासिल किया है। आयुषी नंदन के पिता किसान हैं साथ ही दूध का व्यवसाय भी करते हैं। आयुषी नंदन मैट्रिक में भी नौंवा स्थान लाई थी। आयुषी को जैसे ही पता चला कि वह बिहार टाॅपर बनी है पूरे परिवार में खुशी का महौल कायम हो गया। आयुषी इस सफलता से काफी खुश है और आईएएस बनना चाहती हैं।

आयुषी ने बताया कि वह प्रतिदिन 8 घंटे लगातार पढ़ती थी। उसे विश्वास था कि अच्छे नंबर आएगे लेकिन वह टाॅप कर जाएगी यह विश्वास नहीं था। बिहार टॉपर बनने के बाद परिवार के लोगों ने आयुषी को मिठाई खिलाया और उसे बधाई दी। बिहार टाॅपर बनने के बाद आयुषी के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।