Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/पूरब बाजार दुर्गा मंदिर में चोरी:दानपेटी में रखे रुपए और मां दुर्गा के गहने चुराए, गेट का ताला तोड़कर की चोरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, March 1, 2023

सहरसा/पूरब बाजार दुर्गा मंदिर में चोरी:दानपेटी में रखे रुपए और मां दुर्गा के गहने चुराए, गेट का ताला तोड़कर की चोरी

रिपोर्टर - आशुतोष आनंद -सहरसा में पूर्वाचल दुर्गा मंदिर में चोरी:दानपेटी में रखे रुपए और मां दुर्गा के गहने चुराए, गेट का ताला तोड़कर की चोरी

दानपेटी में रखे रुपए और मां दुर्गा के गहने चुराए, गेट का ताला तोड़कर की चोरी|सहरसा 
सहरसा में चोरो ने मंगलवार की रात चोरों ने पूर्वाचल दुर्गा मंदिर और अन्य चार दुकान को निशाना बनाया। जहां लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।घटना सदर थाना क्षेत्र के पूरब बाजार कॉलेज गेट की है।


मालूम हो कि देर रात मंगलवार को अज्ञात चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के कॉलेज गेट पूरब बाजार स्थित पूर्वाचल दुर्गा मंदिर में मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर गया और दुर्गा मां का चांदी का मुकुट,नाक वाला, कान का जेवर दान पेटी में रखा नगद रुपया सीसीटीवी का डीबीआर सहित तकरीबन लाखों की चोरी कर चोरों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

चोरी की घटना को लेकर मंदिर के पुजारी ललित झा ने बताया कि मंदिर के गेट का ताला तोड़कर भगवती का चांदी का मुकुट ,नथिया दान पेटी में रखा नगद,सीसीटीवी का डीबीआर लेकर अज्ञात चोर चला गया।


वहीं स्थानीय लोग रंजन सिंह, सोनू सिंह, भानु सिंह , आशुतोष आनंद, आयुष आनंद,शिवम गुप्ता, आर्यन, अमन, साहिल ने बताया कि देर रात की घटना है ।चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।उसके बाद माता के गेट का ताला तोड़ा और माता का चांदी का मुकुट,नथ,दो दान पेटी,और सीसीटीवी का डीबीआर लेकर चले गया।उन्होंने ये भी बताया कि तकरीबन लाखो की चोरी हुई है।

वहीं इस चोरी की घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना को लेकर सूचना मिली है ।जांच की जा रही है।