Kosi Live-कोशी लाइव 50 लाख के स्मैक के साथ चार गिरफ्तार:मधेपुरा में बढ़ी स्मैक की तस्करी, पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, March 30, 2023

50 लाख के स्मैक के साथ चार गिरफ्तार:मधेपुरा में बढ़ी स्मैक की तस्करी, पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा

50 लाख के स्मैक के साथ चार गिरफ्तार:मधेपुरा में बढ़ी स्मैक की तस्करी, पुलिस ने 4 तस्करों को दबोचा

मधेपुरा/अक्की

पुलिस ने मादक पदार्थों के एक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम स्मैक बरामद किया है। बरामद स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी राजेश कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय में यह जानकारी दी। एसपी श्री कुमार ने बताया कि रामनवमी को लेकर शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पटना कंट्रोल रूम से मिले निर्देश पर सभी जगह सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 2 युवक को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के निशानदेही पर दो अन्य युवक को भी स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।


तलाशी में नवनीत के पास से 200 ग्राम स्मैक और सुमित के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि उन्होंने यह स्मैक ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के चतरा वार्ड 2 निवासी अनमोल मंडल से खरीदी थी। इसके बाद उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष ने एक टीम बनाकर ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष के सहयोग से चतरा वार्ड 2 में अनमोल मंडल के घर छापामारी की। वहां से 600 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पूछताछ में अनमोल ने बताया कि वह कई दिनों से इस धंधे से जुड़ा हुआ है और ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के रतियापट्टी वार्ड 7 निवासी कोशी कुमार भी इस धंधे में संलिप्त है। इसके बाद पुलिस ने अनमोल की निशानदेही पर कोशी कुमार को रतियापट्टी से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी 600 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। गिरफ्तार चारों आरोपियों और बरामद स्मैक को लेकर उदाकिशनगंज थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
वहीं दूसरे मामले में स्कॉर्पियो व बाइक से शराब बरामद की सूचना एसपी श्री कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान ही और अरार ओपी थाना की पुलिस ने एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मौके से दो लोगों को सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर वार्ड 5 निवासी सिंकु कुमार और खजूरी वार्ड 9 निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही बाइक से शराब की तस्करी कर रहे सदर थाना क्षेत्र के गढ़िया वार्ड 2 निवासी पांडव कुमार और कृपा नंद कुमार को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।