Kosi Live-कोशी लाइव OMG/इंसानियत शर्मसार! आवारा कुत्ते को भी नहीं छोड़ा, बनाया हवस का शिकार; FIR दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, February 27, 2023

OMG/इंसानियत शर्मसार! आवारा कुत्ते को भी नहीं छोड़ा, बनाया हवस का शिकार; FIR दर्ज

दिल्ली (Delhi) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक शख्स अपनी हवस मिटाने के लिए आवारा कुत्ते (DOG)को अपना शिकार बना डाला. हालांकि, अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है.।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी शख्स की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

घटना दिल्ली के हरिनगर इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने एक पार्क में कुत्ते के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने हरिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं, लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377/11 और पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

 
पुलिस घटना की जांच में जुटी

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी जानवर के साथ इस तरीके की घिनौनी हरकत करना बेहद शर्मनाक है. पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चला है कि आरोपी कहां का रहने वाला था. उसका क्या नाम था. ट्विटर पर तरुण अग्रवाल नाम के एक शख्स ने इस घटना की वीडियो भी पोस्ट की है.

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पार्क में कुत्ते के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहा है. हालांकि, इस वीडियो में युवक का पीछे का हिस्सा दिख रहा है. उसका चेहरा नहीं दिख रहा है.तरुण ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सत्ता में बैठे लोगों की क्या जिम्मेदारी है? तरुण ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज करने से आनाकानी की.साल 2021 में महाराष्ट्र (Maharashtra) के नालासोपारा (Nalasopara) जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था. आरोपी अनंत पाटिल (78) ने कुत्ते का रेप किया था. इस दौरान किसी युवक ने घटना अपने फोन पर शूट कर लिया था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था.