Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी:दो बीघा जमीन के लिए दो पक्षों में हिंसक झड़प, मारपीट और गोलीबारी में तीन घायल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, December 5, 2021

सहरसा में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी:दो बीघा जमीन के लिए दो पक्षों में हिंसक झड़प, मारपीट और गोलीबारी में तीन घायल


 सहरसा जिले के महिषी थाना अंतर्गत करहारा गांव में सुबह सात बजे एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी में दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। एक को सिर में गोली लगी है। जिसकी हालत गंभीर है। वहीं बाकि दोनों को भी गंभीर चोट आई है। मारपीट की वजह भूमि विवाद है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है।

दरअसल मो. फूलो और मो. अयूब के बीच दो बीघा जमीन के लिए पूर्व से ही विवाद चल रहा है। गोली लगने से मो. असरफ के पिता मो. अयूब ने बताया कि सुबह नमाज पढ़कर आने के बाद वो लोग दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी मो. फूलो, मो. अबु बकर और उनके लोग सुबह सुबह लाठी डंडे से लैस होकर आये और मारपीट शुरू कर दिया।

इसी बीच मो. अबू बकर ने उनके पुत्र मो. असरफ पर गोली दाग दिया। गोली उसके सिर में लगी। इस दौरान जमकर रोड़ेबाजी भी हुई और तीर भी चला। रोड़ेबाजी में एक बच्ची तब्बसुम खातुन और पत्थर लगने से मो. फूल हसन जख्मी हुए हैं। तीर उनके जांघ में लगी है। दोनों घायलों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि गोली लगने से जख्मी हुए मो. असरफ को पटना रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। महिषी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी।