Kosi Live-कोशी लाइव NEWS DESK:युवक ने की खुदकुशी, लेटर में लिखा- अच्छे से रहना बाबू हमको लगा था कि जीवन साथी मिल गया लेकिन हम गलत थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, November 2, 2021

NEWS DESK:युवक ने की खुदकुशी, लेटर में लिखा- अच्छे से रहना बाबू हमको लगा था कि जीवन साथी मिल गया लेकिन हम गलत थे


रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के हैदर रोल इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड करने से पहले युवक ने दो लेटर लिखा । युवक ने लिखा कि मैं दिनेश कुमार, हैदर अली रोड का रहने वाला हूं।
मुझे अब इस दुनिया में जीने का मन नहीं है, क्योंकि मेरे अंदर की इच्छा को मार दिया गया है। इसके जिम्मेदार केवल दो लोग हैं। एक मेरी बाबू और दूसरा युवक।

वहीं युवक ने प्रेम पत्र में लिखा कि हम पागल हैं जो ये प्यार को सच मान बैठे थे। हमको लगा एक जीवन साथी मिल गया है, जो हमको मुसीबत में देखकर उसको भी दर्द होगा। लेकिन यह मेरी गलतफहमी थी। अच्छा से रहना बाबू। हमको भूल कर एक नया जिंदगी शुरू करना। हसीन पलों को दिल में समेटे जा रहा हूं। खुश रहना। हम तुमको न भूल पाएंगे। सॉरी आज तक जो भी बोले उसके लिए माफ कर देना।

बता दें कि युवक दिनेश मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला था। वह रांची में अपने बड़े बाई के साथ रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। मृतक के बड़े भाई मुकेश कुमार ने बताया कि दिनेश पढ़ने में काफी तेज था। स्नातक में उसने 82 फीसदी अंक प्राप्त किया था। उसका मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। उसी से धोखा मिलने पर उसने खुदकुशी कर ली। दिनेश के पिता ने बताया कि वह दो दिन बाद दिल्ली जाने वाला था। दिल्ली जाने की सभी तैयारियां हो चुकी थीं।

उसने पिता से कहा था कि अब वह दिल्ली में रहकर ही तैयारी करना चाहता है, जिसके लिए सभी तैयार थे। वहीं खुदकुशी के इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से दिनेश के लिए लिखे हुए लेटर के साथ-साथ उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। वही प्रेमिका और युवक से भी पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मां-बाप की हत्या कर बोला बेटा-अल्लाह ने उनको मेरे द्वारा जन्नत में बुलाया, अगला नंबर भाभी का

वहीं चतरा जिले के थाना क्षेत्र की फुलांग पंचायत के बलिया गांव में बच्चा नहीं होने पर रविवार की रात को विवाहिता की निर्ममता से हत्या कर दी गई। लड़की का मायके व ससुराल एक ही गांव में है। मायके व ससुराल की दूरी मात्र पांच सौ मीटर थी। ससुराल वाले घर में केवल पति पत्नी ही रहते थे। बेटी की मौत की सूचना मायके वालों को मिली। लड़की के पिता ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाते ही मयूरहंड पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लिया। सोमवार के अहले सुबह विवाहिता के पति रंधीर पांडेय को हिरासत में लिया।