Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/पुलिस की कार्रवाई:छापेमारी में 3 अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक, मास्केट, कट्टा व 10 कारतूस बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, October 20, 2021

MADHEPURA/पुलिस की कार्रवाई:छापेमारी में 3 अपराधी गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक, मास्केट, कट्टा व 10 कारतूस बरामद


जिले के बिहारीगंज व उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार रात की गयी छापेमारी में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से तीन चोरी की बाइक, एक मास्केट, एक देशी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि अपराधियों पर ग्वालपाड़ा, उदाकिशुनगंज तथा बिहारीगंज थानों में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी तथा बिहारीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के कदुवा वासा गांव में छापेमारी कर बिहारीगंज थाना के प्राथमिकी अभियुक्त सुरेन्द्र राय के पुत्र पम्पन उर्फ पप्पू कुमार तथा राजू राय के पुत्र रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की गयी। उसके निशानदेही पर उदाकिशुनगंज थाना के मधुवन तीनटेंगा में छापेमारी कर हिरालाल मंडल के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से चोरी की दो बाइक तथा बिछावन के नीचे से एक लोडेड मास्केट, एक लोडेड देशी कट्टा तथा आठ जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में उदाकिशुनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।