न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार के सम्बंधित विभाग शिक्षक बहाली में मुखिया, नगर परिषद आदि की भूमिका को खत्म करने की तैयारी कर रही हैं।
खबर के अनुसार अगले साल हाईस्कूलों में सातवें चरण की शिक्षक बहाली की चयन प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका नहीं रहेगी। क्यों की शिक्षा विभाग स्कूली शिक्षकों की बहाली के लिए शिक्षक रिक्यूमेंट बोर्ड बनाने जा रही हैं।
आपको बता दें की शिक्षक रिक्यूमेंट बोर्ड के द्वारा स्कूलों में टीचर की भर्ती की जाएगी। वहीं टीचर भर्ती की प्रक्रिया में पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष जैसे जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं होगी।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग नए साल से होने वाली भर्ती प्रक्रिया में इसे लागू करेगा। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही हैं। शिक्षक बहाली अब शिक्षक रिक्यूमेंट बोर्ड के माध्यम से होगी। इसको लेकर बहुत जल्द दिशा निर्देश जारी किया जायेगा।
