Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS: नशेड़ी दामाद ने पेट्रॉल छिड़ककर ससुराल में लगाई आग, सास ससूर की जिन्दा जलकर मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 4, 2021

BIHAR NEWS: नशेड़ी दामाद ने पेट्रॉल छिड़ककर ससुराल में लगाई आग, सास ससूर की जिन्दा जलकर मौत


भागलपुर में एक नशेड़ी शख्स ने अपने ससुराल में आग लगाकर सास ससुर दोनो की हत्या कर दी। पत्नी के मायके आ जाने से आक्रोशित इस शख्स ने पेट्रोल छिड़क कर ससुराल वालों के घर में रविवार की देर रात आग लगा दिया।
घटना एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा इलाके की है। गंभीर रूप से जल चुकी सास की मौत वही हो गई। जबकि आरोपी के ससुर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान कलावती देवी और उसके पति नाम सुरेश मंडल के रूप में हुई है।

आरोपी मनोज पत्नी की बार बार करता था पिटाई

मृतकों के रिश्तेदार संतोष ने बताया कि सुरेश मंडल की बेटी लक्ष्मी की शादी लगभग 10 साल पहले पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिमरतपुर निवासी मनोज मंडल से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन नशेड़ी मनोज लक्ष्मी से बार बार मारपीट करता था। परेशान होकर वह अपने मायके आ जाती थी। फिर उसे मनाकर मनोज अपने घर ले जाता था।

मरने से पहले ससुर ने बताई सच्चाई

बीते 28 सितंबर को भी मारपीट हुई थी और मनोज ने लक्ष्मी को बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। जिसके बाद मायके से लक्ष्मी ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। इससे आक्रोशित होकर रविवार की रात को मनोज मंडल ससुराल पहुंचा और घर में आग लगा दी। आसपास के लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि मनोज ने ही पेट्रोल छिपकर घर में आग लगाई है। मौत से पहले मनोज के ससुर सुरेश मंडल ने भी बताया था कि दामाद ने ही उसके घर में आग लगाई।

कहते हैं पुलिस पदाधिकारी

इस मामले में एकचारी थाना के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया है कि इलाज के लिए पति पत्नी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भेजा गया था। डॉक्टरों ने पत्नी कलावती देवी को मृत घोषित कर दिया था जबकि पति सुरेश मंडल की मौत इलाज के दौरान हुई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।