Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Board: इंटर में इसबार साढ़े पांच लाख सीटों पर होगा स्पाट एडमिशन, ऐसे छात्र भी ले सकते हैं दाखिला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, October 5, 2021

Bihar Board: इंटर में इसबार साढ़े पांच लाख सीटों पर होगा स्पाट एडमिशन, ऐसे छात्र भी ले सकते हैं दाखिला


पटना : Bihar Board News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर सोमवार से इंटर में स्पाट नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई।
इस वर्ष स्पाट एडमिशन के आधार पर राज्य में 5,56,880 सीटों पर नामांकन होगा। इनमें पटना जिले की 65 हजार सीटें शामिल हैं। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि जिन छात्रों का चयन तीसरी मेधा सूची में नहीं हो पाया है वे स्पाट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वैसे विद्यार्थी भी स्पाट एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अब तक आनलाइन आवेदन नहीं किया है। बोर्ड ने उन्हें भी मौका दिया है, जिन्होंने चयन होने के बावजूद कहीं नामांकन नहीं लिया है। छात्र स्कूल-कालेजों में स्पाट एडमिशन के लिए छह अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

- पटना की 65 हजार समेत राज्य की 05 लाख 56 हजार 880 सीटों पर होगा नामांकन
- पटना जिले में 65 हजार सीटों पर इंटर में स्पाट एडमिशन होगा
सात को मेधा सूची होगी जारी

सात अक्टूबर को स्कूल-कालेज मेधा सूची जारी करेंगे। सूची संस्थान में प्रकाशित की जाएगी। स्कूल-कालेज छात्रों के चयन की सूची मेल से छात्रों को भी भेज सकते हैं। स्पाट एडमिशन के लिए छात्र एक से अधिक कालेज में आवेदन कर सकते हैं।

सात से नौ तक होगा नामांकन

सात अक्टूबर से नामांकन की शुरुआत हो जाएगी। चयनित छात्रों का सात से नौ तक नामांकन लिया जाएगा। नामांकित छात्रों की सूची 11 को अपडेट की जाएगी।

राजधानी के प्रमुख स्कूल- कालेजों में भी सीटें खाली

राजधानी के प्रमुख स्कूल-कालेजों में भी अभी सीटें खाली हैं। एएन कालेज, कालेज आफ कामर्स, गंगा देवी सहित कई कालेजों में सीटों पर नामांकन होगा। इसके अलावा बांकीपुर गर्ल्स स्कूल, मिलर हाईस्कूल, केबी सहाय हाईस्कूल, शास्त्रीनगर बालक एवं कन्या हाईस्कूल, राम लखन सिंह हाईस्कूल में अभी भी सीटें खाली हैं। स्पाट एडमिशन से इन संस्थानों में नामांकन होने की उम्मीद है।