संवाद सूत्र, पीरपैंती (भागलपुर)। भागलपुर में एक अद्भुत प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। चार वर्षों से यहां एक प्रेमी-प्रेमिका आपस में रोज छुप-छुप कर मिल रहे थे। ग्रामीणों को दोनों पर दया आ गई। पहले को समझाया, फिर जब देखा कि दोनों एक साथ रहने का मन बना चुके हैं। दोनों का प्यार परवान पर है। तो दोनों की शादी करा दी। दोनों बालिग हैं। इसलिए कोई परेशानी नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार बाखरपुर गांव में एक प्रेमी जोड़ी का ग्रामीणों ने विवाह करवाया है। मामला बाखरपुर थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने बताया कि मोहनपुर गोविन्दपुर की युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग पिछले चार वर्षों से चला आ रहा था। शुक्रवार को दोनों आपस बाखरपुर गांव में मिल रहे थे। प्रेम परवान पर था। ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया। ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों को काफी समझाया। कहा कि गांव में छुप-छुप कर मिलना यह उचित नहीं है। लेकिन युवक-युवती आपस में इतने जुड़ गए थे कि एक-दूसरे को छोड़ नहीं रहे थे। बोल रहे थे कि अगर हम दोनों अलग हो गए तो जिंदा नहीं रह पाएंगे। कहा कि-दोनों का दिल दोनों में बसता है।
इसाके बाद ग्रामीणों ने तय किया कि दोनों की शादी करा दी जाए। दोनों के स्वजनों को इसकी सूचना दी गई। हालांकि स्वजन पहले तो तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में ग्रामीणों के कहने पर तैयार हो गए। गांव के एक मंदिर में दोनों का विवाह करवा दिया गया। इस बीच कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को बाखरपुर थाने ले गया। वहां युवक-युवती के माता-पिता ने भी अपनी सहमति दी। सभी ने आशीर्वाद दिया। लड़की को सभी ने एक साथ मिलकर धूमधाम से घर से विदा कर दिया। प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंचे। जहां सभी ने स्वागत किया। दोनों प्रेमी प्रेमिका को अपना जीवन साथी मिल गया है।
