Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 रायफल, 1 पिस्टल, 1 कट्टा व 178 राउंड कारतूस बरामद, 4 गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 28, 2021

सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 रायफल, 1 पिस्टल, 1 कट्टा व 178 राउंड कारतूस बरामद, 4 गिरफ्तार

Saharsa News: सहरसा एसपी लिपि सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को सौर बाजार प्रखंड में पंचायत चुनाव के दिन दहशत फैलाने के लिये देवानंद यादव और उसके सहयोगियों द्वारा कई राउंड गोली फायर की गई थी. जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में देवानंद यादव के घर छापेमारी की गई तो देवानंद यादव, जो नवनिर्वाचित मुखिया गुड्डी देवी के पति हैं, उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी से एक लोडेड पिस्टल और 48 कारतूस बरामद किये गए.

सहरसा. एसपी लिपि सिंह (SP Lipi Singh) के नेतृत्व में सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत रौता खेम पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया पति कुख्यात देवानंद यादव के घर पर छापेमारी की गई, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी से एक पिस्टल और कई राउंड कारतूस बरामद किए गए. कुख्यात देवानंद यादव पर हत्या, लूट सहित दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं. वहीं, देवानंद यादव के गैंग के चार सदस्यों के रौता खेम के नया नगर मुसहरी स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर चार रायफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किये गए. चारों की गिरफ्तारी की गई है.


सहरसा एसपी लिपि सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को सौर बाजार प्रखंड में पंचायत चुनाव के दिन दहशत फैलाने के लिये देवानंद यादव और उसके सहयोगियों द्वारा कई राउंड गोली फायर की गई थी. जिसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में देवानंद यादव के घर छापेमारी की गई तो देवानंद यादव, जो नवनिर्वाचित मुखिया गुड्डी देवी के पति हैं, उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी से एक लोडेड पिस्टल और 48 कारतूस बरामद किए गए.



रौता खेम पंचायत के नया नगर मुसहरी में छापेमारी की गई, जहां से चार अभियुक्त सत्यनारायण सादा, कैलू सादा, नरेश सादा,चंद्र कुमार सादा की गिरफ्तारी की गई. इनके पास से चार देसी रायफल और 124 राउंड कारतूस बरामद किए गए. हालांकि, कुख्यात अपराधी देवानंद यादव और उसकी पत्नी जो नव निर्वाचित मुखिया गुड्डी देवी दोनों फरार चल रहे हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है.