सहरसा। शहर के गांधी पथ से गश्ती के दौरान सदर पुलिस ने एक बदमाश को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। सदर थाना के सअनि नकुल पासवान ने गश्ती के दौरान शहर के गांधी पथ से बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया। इसकी तलाशी लेने के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो गोली एवं तीन शराब जब्त किया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से बाइक की डिक्की में रखी तीन बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। सदर थाना में गिरफ्तार बदमाश के विरूद्ध मामला दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर जिले में बढ़ते अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए पुलिस ने जगह-जगह गश्त बढ़ा दी है। इसका परिणाम यह है कि हर दिन कहीं न कहीं बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ते है। सदर थाना क्षेत्र में ही लगातार एक सप्ताह के दौरान कई बदमाश पुलिस गिरफ्त में है जिसके पास से आर्म्स भी बरामद हुए है। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में दिवा और रात्रि गश्ती बढ़ा दी गई है। इसके अलावा हर चौक-चौराहों पर वाहन चेकिग की जा रही है।
