Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:बस स्टैंड और चांदनी चौक से शराब और कफ सिरप बरामद,तीन गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 20, 2021

SAHARSA NEWS:बस स्टैंड और चांदनी चौक से शराब और कफ सिरप बरामद,तीन गिरफ्तार


सहरसा। रविवार की सुबह उत्पाद विभाग ने सूचना के आधार पर शहर में अलग-अलग जगहों पर की गई छापेमारी में देसी शराब और कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। वहीं इस मामले में तीन शराब तस्करों की भी गिरफ्तारी की गई है।

उत्पाद निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक स्मिता प्रीतम के निर्देश पर शहर के बस स्टैंड और चांदनी चौक पर अलग-अलग छापेमारी की गई। सूचना के आधार पर रविवार की सुबह ही की गई छापेमारी में सहरसा बस स्टैंड से अवैध चुलाई के साथ कोडिनयुक्त् कफ सिरप बरामद किया गया। देसी शराब और कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ नीतीश कुमार केा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से छह लीटर अवैध चुलाई शराब एवं एक सौ से अधिक कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। 15.800 लीटर कफ सिरप जब्त की गई है। वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की ही टीम ने चांदनी चौक वार्ड नंबर 20 स्थित शराब तस्कर मुसौ चौधरी के घर पर छापामारी की। शराब तस्कर की पत्नी मुन्नी देवी एवं पुत्र अमित कुमार चौधरी शराब को बोरा से ढंकते पकड़े गए। इसके पास से अवैध मसालेदार देसी शराब 82.400 लीटर एवं अवैध विदेशी शराब 6.3 लीटर बरामद किया गया। दोनों जगहों से भारी मात्रा में अवैध देसी शराब व विदेशी शराब सहित कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद होने से शराब तस्करों के बीच खलबली मची हुई है।


मालूम हो कि शराब तस्कर मुसौ चौधरी शराब तस्करी के आरोप में ही इन दिनों जेल में बंद है। उत्पाद अधीक्षक स्मिता प्रीतम ने बताया कि तीनों शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार शराब तस्करों को न्यायालय भेज दिया गया है। छापामारी टीम में उत्पाद निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव, अनि इंद्रमणि सहित सैप जवान आदि शामिल थे।