न्यूज डेस्क: बिहार में काफी लम्बे समय से नियोजित शिक्षक तबादलों को लेकर सरकार से मांग कर रहे थें। अब उन शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। क्यों की सरकार अब नियोजित शिक्षकों को तबादला देने जा रही हैं। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी किया जा सकता हैं और नियोजित शिक्षकों को तबादला देने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती हैं। इसको लेकर विभाग ने अपने स्तर पर तैयारी पूरी कर ली हैं। बहुत जल्द शिक्षकों को तबादला मिलना शुरू हो जायेगा।
बता दें की मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तैयार पोर्टल का फाइनल ट्रायल भी देखा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अगर कोई शिक्षक तबादला लेना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा। इसके लिए साफ्टवेयर के माध्यम से इच्छुक शिक्षकों के तबादले सुनिश्चित होंगे।
