Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:यहां सच में राजा बन बैठा आम, एक किलो की कीमत दो लाख 70 हजार, देखना है तो पूर्णिया आएं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 22, 2021

BIHAR:यहां सच में राजा बन बैठा आम, एक किलो की कीमत दो लाख 70 हजार, देखना है तो पूर्णिया आएं


पूर्णिया। चौकिए नहीं, यह सौ फीसदी सत्य है। बिहार के पूर्णिया में आम का एक ऐसा पेड़ है, जिसके एक फल की कीमत 21 हजार है। इस पेड़ के आम 2.67 लाख प्रति किलो ग्राम की दर से बाजार में बिकते हैं। आज कल इस आम की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

यह आम का पेड़ पूर्व विधायक स्व. अजीत सरकार के आवासीय परिसर में है। यह मियाजाकी प्रजाति की आम है, जो जापान में पायी जाती है। दरअसल तीस साल पूर्व स्व. सरकार की पुत्री को किसी ने आम का यह पौधा तोहफा स्वरुप दिया था। इस पौधे को आवासीय परिसर में लगाया गया था। बाद में लाल रंग का आम इसमें फलने से इसकी प्रजाति का पता लगाया गया।

पूर्व विधायक के दामाद विकास दास ने बताया कि गूगल के माध्यम सर्च करने पर यह पता चला कि यह दुर्लभ प्रजाति का आम है और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत 2.67 लाख प्रति किलो है। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाया गया है।

साथ ही चंदन दास नामक युवक को केयर टेकर के रुप में नियुक्त किया गया है। परिवार के लोगों ने इस आम का नाम कामरेड आम दिया है। बता दें कि स्व. सरकार की पहचान पूरे सूबे में वाम दल के सशक्त नेता के रुप में था।

फिलहाल यह आम पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बन गया है। वर्तमान में इसमें काफी फल भी लगे हुए हैं। इसे देखने नित्य पूर्व विधायक के आवासीय परिसर में लोगों की भीड़ जुट रही है।

CCTV लगाए गए हैं

आम की सुरक्षा के लिये सीसीटीवी लगाया गया है। केयर टेकर रखा गया है। यह आम लाल रंग का होता है। इसकी यह खासियत है कि जिस भाग में सूर्य की रोशनी पड़ती है आम का वह भाग लाल हो जाता है। इसका मंजर भी सुनहरा होता है। बता दें कि अजीत सरकार की बेटी को यह आम का पौधा तोहफे में दिया था। उन्‍होंने अपने घर के दरवाजे पर ही इस पौधे लगा दिया। आम काफी स्वादिष्ट होता है। आम में अन्नानास और नारियल का भी स्वाद आता है।