Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:पत्नी रहते दूसरी शादी रचाने वाला युवक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 2, 2021

SAHARSA NEWS:पत्नी रहते दूसरी शादी रचाने वाला युवक गिरफ्तार


सहरसा: पत्नी ने अपने पति पर ही दूसरी शादी करने का मामला दर्ज कराते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला थाना में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

इस बाबत महिला थाना को दिए गए आवेदन में जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकमका निवासी मायानंद शर्मा की पत्नी बबीता देवी ने कहा कि पति, गौतनी अजंती देवी एवं नंदन शर्मा ने 14 मार्च की शाम उसके साथ मारपीट की। तीन बच्चे को हमसे छीनकर हमें घर से भगा दिया। पति मायांनद शर्मा ने 15 मार्च को दूसरा विवाह कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष प्रेमलता भूपाश्री ने मामले की जांच की और इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया है। शेष अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पति, ससुर एवं सास के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का रिपोर्ट दर्ज


सहरसा। जिले के सिमरीबख्तियारपुर के हुसैनचक निवासी संजीदा खातून ने अपने पति सहित सास- ससुर पर दहेज प्रताड़ना का रिपोर्ट दर्ज करायी है। महिला थाना में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने बतायी कि मेरी शादी करीब चार वर्ष पूर्व मो. अख्तर के साथ हुई थी। शादी के वक्त मेरे परिवार के लोगों ने अपने सार्मथ्य के अनुसार सारा चीज दिया। शादी के बाद मेरे पति मुझसे कहते कि तुम अपने मायके से मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये मांगकर लाओ नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे। पति को बहुत समझाने की कोशिश की कि मेरे मां- पिताजी की माली हालत ठीक नहीं है। इतना पैसा कहां से देंगे। इस बात को लेकर वे मेरे साथ मारपीट करने लगे। पति के अलावा मेरी सास हसीना खातून एवं ससुर मो. जब्बार मुझे हमेशा दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। छह फरवरी 21 की रात्रि में मेरे पति मुझे हाथ पैर बांधकर आग लगा रहे थे। चीखने चिल्लाने पर मेरी मां आकर मुझे बचायी तो उसने मेरी मां के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह जख्मी हो गयी। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।