Kosi Live-कोशी लाइव Madhapura : अब छह फीट अधिक चौड़ी बनेंगी ग्रामीण सड़कें, 30 टन तक भार सहने की होगी क्षमता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 8, 2021

Madhapura : अब छह फीट अधिक चौड़ी बनेंगी ग्रामीण सड़कें, 30 टन तक भार सहने की होगी क्षमता

Koshi Live:

मधेपुरा। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छह फीट अधिक चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। पहले सड़कों की चौड़ाई 12.25 फीट होती थी। लेकिन अब सड़कों को 18 फीट चौड़ा किया जाएगा। ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। यातायात सुलभ हो सके। किसानों को अपनी फसल को बड़े बाजार में ले जाने में आसानी हो। यहीं नहीं डेढ़ से दो फीट फ्लैंक का भी निर्माण होगा। ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से जिले के जिले के 25 सड़कों को चिन्हित किया गया है। इन सड़कों के उन्नयन के लिए स्वीकृति मिल गई है।

कुल 260 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होना है।

इन सड़कों की 18 फीट चौड़ी होंगी। इन सड़कों की 30 टन तक का भार सहने की क्षमता होगी। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र मंडल ने बताया कि यातायात सुगम बनाने के लिए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक कुमारखंड में पांच सड़क का निर्माण होगा। वहीं आलमनगर, शंकरपुर, ग्वालपाड़ा, ङ्क्षसहेश्वर, उदाकिशुनगंज, पुरैनी, मधेपुरा, मुरलीगंज प्रखंड में सड़क का उन्ननयन व मजबूतीकरण का कार्य होना है।

इन प्रखंडों में चिन्हित किया गया है सड़क

प्रखंड : सड़कों की संख्या : लंबाई

-: आलमनगर : 03 : 34.95 किलोमीटर

-: ग्वालपाड़ा : 02 : 33.84 किलोमीटर

-: मधेपुरा : 02 : 13.19 किलोमीटर

-: मुरलीगंज : 04 : 34.97 किलोमीटर

-: पुरैनी : 02 : 12.34 किलोमीटर

-: उदाकिशुनगंज : 02 : 20.83 किलोमीटर

-: कुमारखंड : 05 : 57.48 किलोमीटर

-: शंकरपुर : 03 : 30.93 किलोमीटर

-: ङ्क्षसहेश्वर : 02 : 18.87 किलोमीटर

यातायात सुगम व बेहतर हो इसके लिए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई गई है। पहले 12.25 फीट चौड़ाई की सड़क बनती थी। लेकिन अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 18 फीट सड़कों की चौड़ाई होगी। इसके लिए सड़कों को चिन्हित कर उन्नयन का कार्य किया जा रहा है।

शैलेंद्र मंडल, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, मधेपुरा।