Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज/सुपौल/सहरसा में एक साथ तीन लाश मिलने से फैली सनसनी, बोली पुलिस-अभी कुछ कहा नहीं जा सकता - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, April 2, 2021

ब्रेकिंग न्यूज/सुपौल/सहरसा में एक साथ तीन लाश मिलने से फैली सनसनी, बोली पुलिस-अभी कुछ कहा नहीं जा सकता

कोशी लाइव डेस्क:
सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा मुख्य मार्ग पर निर्मली गांव निकलने वाली ग्रामीण सड़क के किनारे दो अलग-अलग जगहों पर तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त ग्रामीण सड़क में एक शव जहां पुल के नीचे पड़ा मिला तो वहीं थोड़ी दूर आगे दो अन्य शव एक ही जगह अर्धनग्न अवस्था में फेका मिला। एक ही सड़क में दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जिसे देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार की अल सुबह कुछ लोग गेहूं कटनी को ले खेत जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे गेहूं के खेत में दो शव पर पड़ी। शव को देख उन लोगों ने हल्ला करना शुरू किया और आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इधर लोग दोनों शव को देख ही रहे थे कि कुछ दूरी पर एक और शव लोगों को दिखाई दिया। एक साथ तीन-तीन शव मिलने की खबर आसपास के इलाकों में जंगल में आग की तरह फैल गई और लोगों का जुटान घटनास्थल की ओर होने लगा। सूचना पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सुपौल ले गई। घटना के बाबत थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि शव को देख ऐसा प्रतीत होता है कि तीनों की हत्या अन्य जगह कर यहां फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर नजर रखी है।