Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: नाबालिग के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने वाला शख्स गिरफ्तार, होमगार्ड जवान का बेटा है आरोपी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, April 13, 2021

बिहार: नाबालिग के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने वाला शख्स गिरफ्तार, होमगार्ड जवान का बेटा है आरोपी


एसपी ने बताया कि इस पूरी घटना में फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपियों के रिश्तेदार को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

छपराः बिहार के छपरा जिले की पुलिस को सोमवर को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस नाबालिग के साथ गैंगरेप कर घटना की वीडियो वायरल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी होमगार्ड जवान का बेटा है, जिसने अपन दो और दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. फिलहाल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है.

इस संबंध में एसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की वीडियो वायरल होने के बाद, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था.


दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस


उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना में फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपियों के रिश्तेदार को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है. जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.


क्या है पूरा मामला?


मालूम हो कि जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के पास 28 मार्च की दोपहर खैरा से बाजार कर घर लौट रही नवमीं क्लास की छात्रा के साथ तीन दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. नहर के समीप पहले से मौजूद दरिंदे उसे जबरन गेहूं के खेत में ले गए थे और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. वहीं, उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना ली थी और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा था.


धमकी की वजह से पीड़िता चुप रही. लेकिन इसी बीत आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया. वायरल वीडियो पीड़िता के परिजनों ने भी देखा, जिसके बाद वे खैरा थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई. मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने खैरा के ही रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.