Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/प्रेम- प्रसंग का मामला:खगड़िया जिले के प्रेमी जोड़े ने किया कोर्ट मैरिज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, April 1, 2021

मधेपुरा/प्रेम- प्रसंग का मामला:खगड़िया जिले के प्रेमी जोड़े ने किया कोर्ट मैरिज


खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया से भागे प्रेमी जोड़े ने भागकर सिंहेश्वर मंदिर में शादी रचाई है। उसके बाद व्यवहार न्यायालय में कोर्ट मैरिज कर लिया। प्रेमी युवक ने बताया कि उन दोनों का एक वर्ष से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। लेकिन प्रेमिका के परिजनों को यह मंजूर नहीं था। इस लिए दोनों ने भागकर शादी रचाने का मन बना लिया। एक सप्ताह पूर्व उन्हें पता चला कि प्रेमिका के पिता के द्वारा प्रेमी युवक मनीष कुमार और उनके पिता सहित उनके आधा दर्जन परिजनों को नामजद कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़ी ने मंदिर में शादी कर व्यवहार न्यायालय में शादी की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी कर ली और अपने घर खगड़िया के लिए चले गए।