Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS DESK:पुल पर चढ़कर डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कोसी नदी में लगाई छलांग, सदर अस्‍पताल पूर्णिया में है अंजली की पोोस्टिंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, April 7, 2021

BIHAR NEWS DESK:पुल पर चढ़कर डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कोसी नदी में लगाई छलांग, सदर अस्‍पताल पूर्णिया में है अंजली की पोोस्टिंग

कोशी लाइव/पुल पर चढ़कर डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कोसी नदी में लगाई छलांग, सदर अस्‍पताल पूर्णिया में है अंजली की पोोस्टिंग

संवाद सूत्र, कुरसेला (कटिहार)। बुधवार को एन एच 31 पर कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी पुल से एक महिला ने आत्महत्या की नियत से कोसी नदी में छलांग लगा दी। बाद में वहां मौजूद नाविकाें द्वारा महिला को बाहर निकाला गया। उसे उपचार के लिए पूर्णिया ले जाया गया है। उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला की पहचान अंजली देवी के रुप में हुई है। वह सदर अस्पताल, पूर्णिया में कार्यरत है। उनके पति राकेश कुमार चिकित्सक हैं और पूर्णिया में ही अपनी क्लीनिक चलाते हैं।

सदर अस्‍पताल पूर्णिया में ए ग्रेड स्‍टॉफ है अंज‍ली

पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे पति डा. राकेश कुमार ने बतायाकि अंजली सदर अस्पताल में ए ग्रेड स्टाफ है। सुबह में वह डयूटी पर जाने की बात कह घर से निकली थी। बाद में उसने उनकी भाभी को फोन कर यह बताया था कि वह जमालपुर, मुंगेर जा रही है। इसी बीच पुलिस ने उसके कोसी में छलांग लगाने की सूचना दी । बता दें कि गश्ती पर निकली पुलिस टीम की नजर भी अंजली देवी पर पड़ी थी। पुलिस द्वारा पूछने का किसी का इंतजार करने की बात कह उसने पुलिस को भी चकमा दे दिया था। गश्ती टीम के कुछ दूर निकल जाने पर उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी थी।

पुलिस ने अस्‍पताल में कराया भर्ती

पुलिस द्वारा महिला को तत्काल कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पति के आग्रह पर उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया। चिकित्सक राकेश कुमार का आवास सदर अस्पताल के बगल स्थित मोहल्ले में ही है। फिलहाल इस घटना को लेकर वहां तरह-तरह की चर्चा होती रही। हालांकि कोई भी कुछ कखुल कर बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद के संबंध में कुछ भी पुलिस फिलहाल बताने से इंकार कर रही है।