Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa Crime : शादी के दो साल बाद याद आई दहेजी बाइक, नहीं दिया तो साथियों संंग मक्‍के की खेत में साले को चाकू गोद कर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 20, 2021

Saharsa Crime : शादी के दो साल बाद याद आई दहेजी बाइक, नहीं दिया तो साथियों संंग मक्‍के की खेत में साले को चाकू गोद कर मार डाला

Saharsa Crime News : बहनोई ने साथियों संंग मक्‍के की खेत में साले को चाकू गोद कर मार डाला...

सहरसा। जलई ओपी क्षेत्र के भेलाही बहियार स्थित मकई के खेत में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह बहनोई से अनबन माना जा रहा है। वैसे, अबतक मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार नवहट्टा प्रखंड के सतौर निवासी लखीचंद पासवान के 18 वर्षीय पुत्र विक्रम पासवान शुक्रवार की रात अपने बड़े बहनोई संतोष पासवान के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर सतौर जा रहे थे। इसी दौरान उसे चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।

सड़क से गुजर रहे राहगीर ने सड़क किनारे एक युवक को जख्मी हालत में देखकर शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया। दरभंगा ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने बताया कि युवक के छोटे बहनोई जलई ओपी क्षेत्र के मजरही गांव निवासी विपत पासवान के पुत्र राजा पासवान ने हत्या की साजिश रची है। जानकारी के अनुसार युवक की छोटी बहन की शादी दो वर्ष पूर्व मजरही के राजा पासवान के साथ हुई थी। लेकिन दहेज में 51 हजार रुपये और एक मोटरसाइकिल नहीं मिलने के कारण दोनों परिवार में अनबन चल रहा था। पिछले डेढ़ वर्ष से लड़की अपने मायके में रह रही थी।



 
दो दिन पूर्व भी दोनों गांव के प्रबुद्ध लोगों द्वारा इस मामले पंचायत कर मामला को सुलझाने का प्रयास किया था। इसी बात को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। सूचना मिलते ही जलई ओपी प्रभारी फहीमुल्ला घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैंं।हालांकि कोई भी इस मामले में कुछ भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है।