Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: मजदूरी करने पंजाब गए बाप बेटे की हादसे में मौत, पिकअप गाड़ी के पलटने से हुआ हादसा, आइसक्रीम का काम करने जा रहे थे मोगा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 22, 2021

सहरसा: मजदूरी करने पंजाब गए बाप बेटे की हादसे में मौत, पिकअप गाड़ी के पलटने से हुआ हादसा, आइसक्रीम का काम करने जा रहे थे मोगा

Koshi Live/सहरसा: मजदूरी करने पंजाब गए बाप बेटे की हादसे में मौत, पिकअप गाड़ी के पलटने से हुआ हादसा, आइसक्रीम का काम करने जा रहे थे मोगा

पंजाब राज्य के मोगा कमाने गए सहरसा जिले के महिषी स्थित जजौरी गांव के मजदूर पिता-पुत्र की पिकअप वैन पलटने से शनिवार की देर रात मौत हो गई। वहीं वैन पर सवार गांव के ही नौ अन्य मजदूर जख्मी हो गए। जख्मी लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
मृतकों का पंजाब में रहने वाले रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतकों की पहचान सहरसा के जजौरी निवासी बबलू शर्मा (38) और उनका पुत्र चांददेव (14) के रूप में की गई। 

पीड़ित परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम पंजाब से जजौरी गांव आई पिकअप वैन से 11 मजदूर रोजगार करने मोगा गए थे। उन लोगों की गाड़ी मोगा से करीब 15 किलोमीटर पहले सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गयी जबकि वैन पर सवार नौ अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल हुए चार मजदूरों भगवान मुखिया, गौतम मिस्त्री, कुलो कुमार एवं राजेश मुखिया की स्थिति काफी गम्भीर है। वहीं जवाहर मुखिया, संतोष कुमार, अनिल कुमार, टुनाय मुखिया एवं बौआ मुखिया जख्मी हुए हैं। घटना की खबर आने के बाद से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।


आइसक्रीम बेचने का काम करने गए थे: सभी मजदूरों को आइसक्रीम बेचने का काम करने के लिए ले जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रेरी (ठेला) लगाकर वे लोग आइसक्रीम बेचने का काम करते थे। मृतकों के अन्य रिश्तेदारों के भी पंजाब में मजदूरी करने की बात कही जा रही है।