Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में बेरहम पिटाई का वीडियो वायरल:JDU नेता के सामने महिलाओं की पिटाई, भतीजे ने पहले ईंट से मारा, गिर गई तो फिर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, March 22, 2021

बिहार में बेरहम पिटाई का वीडियो वायरल:JDU नेता के सामने महिलाओं की पिटाई, भतीजे ने पहले ईंट से मारा, गिर गई तो फिर

बेगूसराय में बेरहम पिटाई का वीडियो वायरल:JDU नेता के सामने महिलाओं की पिटाई, भतीजे ने पहले ईंट से मारा, गिर गई तो फिर

बेगूसराय में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया है। तेघड़ा के किरतौल गांव का में हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि महिलाओं की बेरहमी से पिटाई गांव के ही एक दबंग प्रकृति के सरकारी शिक्षक सरवर आजाद की शह पर हुई है। यह शिक्षक गांव में खुद को जदयू का नेता भी बताता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग महिलाओं पर ईंट फेंक रहे हैं। ईंट के हमले से महिला जमीन पर गिर जाती है। फिर एक शख्स बैटनुमा चीज से उस महिला को मारता हुआ दिख रहा है। इस विवाद में एक महिला बुरी तरह से घायल है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दो अन्य महिलाओं को भी हलकी चोट आई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मारपीट जमीन पर निर्माण के विवाद को लेकर हुई है। आरोप है कि सरकारी शिक्षक सरवर आजाद गांव की ही शबाना यास्मीन के जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कार्य करा रहा था। शनिवार के दिन इसी का विरोध करने वह अन्य महिलाएं के साथ गई थी। लेकिन सरवर आजाद ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सबपर हमला करा दिया। वीडियो में सफ़ेद कुर्ता-पायजामा में दिख रहा शख्स सरवर आजाद का भतीजा मो। आसिफ बताया गया है। वीडियो में पीछे काली पैंट और सफ़ेद कमीज पहने खुद सरवर आजाद भी दिख रहा है। वह हाथ उठाकर इशारे भी कर रहा है।

इस विवाद में घायल शबाना यास्मीन की ओर से सरवर आजाद समेत आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आवेदन तेघड़ा थाने में दिया गया है। हालांकि अभी तक FIR नहीं दर्ज हो सका है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सरकारी शिक्षक सरवर आजाद अपने जदयू नेता होने का धौंस दिखाकर FIR नहीं होने दे रहा है।