Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में शिक्षा मित्र से शिक्षक बनने वालों को नहीं मिलेगा ये लाभ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 21, 2021

बिहार में शिक्षा मित्र से शिक्षक बनने वालों को नहीं मिलेगा ये लाभ


न्यूज डेस्क: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने ये साफ कर दिया हैं की शिक्षा मित्र से शिक्षक बनने वालों को स्‍नातक ग्रेड वन पर समायोजन का लाभ नहीं मिलेगा।

खबर के मुताबिक बिहार शिक्षा विभाग ने पंचायत शिक्षामित्र से शिक्षक बने राज्य के इन शिक्षकों का यह दावा खारिज कर दिया हैं। शिक्षकों ने मांग की थी की उन्हें स्नातक ग्रेड-वन के पद समायोजन किया जाए। लेकिन विभाग ने इसे मानने से इंकार कर दिया हैं।

बता दें की इस सन्दर्भ में प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने आवेदन जारी करते हुए कहा हैं की इन्हे स्‍नातक ग्रेड वन पर समायोजन का लाभ नहीं दिया जा सकता हैं।

इस आदेश से ये साफ हो गया है की सरकार इन शिक्षकों की मांग पूरी नहीं करेगी।

सरकार के इस आदेश का असर राज्य के करीब 70 हजार शिक्षकों पर होगा। इस आदेश से ये साफ हो गया हैं की इन शिक्षकों को मध्य विद्यालय में समायोजन नहीं किया जायेगा। वहीं शिक्षा मित्र से शिक्षक बनने वाले लगातार इसकी मांग कर रहे हैं।