Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में जन सेवा केंद्र कैसे खोलें, जानें स्टेप-बाई-स्टेप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 19, 2021

बिहार में जन सेवा केंद्र कैसे खोलें, जानें स्टेप-बाई-स्टेप


न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोग ऐसे हैं जो जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग जन सेवा केंद्र नहीं खोल पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की जन सेवा केंद्र क्या हैं और हम इसे कैसे खोल सकते हैं।

जान सेवा केंद्र क्या हैं: मिली जानकारी के मुताबिक जान सेवा केंद्र खोलकर आप कानूनी तौर से सरकारी सर्टिफिकेट तथा दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि चीजें बनवा सकते हैं।

बिहार में जन सेवा केंद्र कैसे खोलें, जानें स्टेप-बाई-स्टेप।

1 .जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको सबसे पहले CSC के ऑफिशियल वेबसाइट https://csc.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

2 .इसके बाद आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।

3 .इसके बाद आपको अपनी सारी जानकारी सही-सही भरकर सब्मिट करना होगा।

4 .आपको बैंक अकाउंट, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पैन कार्ड की जानकारी सही-सही देनी होगी। एप्लीकेशन सक्सेसफुल सबमिट होने पर आपको एप्लीकेशन नंबर मिलेगा।

योग्यता : बता दें की जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपको योग्यता कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए और आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।