Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/महिला दिवस पर महिला महापंचायत व संसद का होगा आयोजन - रंजू कुमारी सरपंच - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 7, 2021

खगड़िया/महिला दिवस पर महिला महापंचायत व संसद का होगा आयोजन - रंजू कुमारी सरपंच


खगडिया 7.3.2021

महिला दिवस पर महिला महापंचायत व संसद का होगा आयोजन - रंजू कुमारी सरपंच

8 मार्च महिला दिवस पर भाकपा माले एवं महिला मुक्ति संगठन के वैनर तले महिला किसान महापंचायत सह महिला संसद का आयोजन खगडिया में किया जायेगा , उक्त जानकारी माले के जिला संयोजक किरण देव यादव एवं महिला मुक्ति संगठन के रंजू देवी, रितु देवी,नीतू देवी, मूंगा देवी, सबीना ख़ातून, नबिता ने दिया!
द्वय नेताओं ने कहा कि महिला हत्या , बलात्कार, छेडछाड, अश्लील गीत, द्विअर्थी संवाद, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या,लिंग भेद, असमानता, विषमता, पितृसत्तात्मक व्यवस्था , महिला आरक्षण, अधिकार, गैर बराबरी के सवाल पर महिला महापंचायत व संसद लगाकर महिला किसान की दशा दिशा पर बहस कर फैसला सुनाया जायेगा! तथा महिलाओं को समस्याओं से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने हेतु संघर्ष की रणनीति बनायी जायेगी!