Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/ग्वालपाड़ा:वारदात:मकई खेत में शौच के लिए गई लड़की की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 16, 2021

मधेपुरा/ग्वालपाड़ा:वारदात:मकई खेत में शौच के लिए गई लड़की की पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या


ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के ललिया में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मक्के के खेत में एक 12 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान ग्रामीण सुधीर मंडल की पुत्री दीपा कुमारी के रूप में की गई। घटना का कारण दो गुटों में जमीन को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद है। इस विवाद में अबतक आधा दर्जन लोगों की हत्या हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि सोमवार को दीपा घर से पूरब शौच के लिए मक्के की खेत की ओर गई हुई थी। कुछ ही देर के बाद दो गोली चलने की आवाज सुन कर जब वे लोग उधर गए तो देखा कि दीपा बेहोश पड़ी थी। हो-हल्ला होने से लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में दीपा को ग्वालपाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दूसरे गुट के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी

एक साल पूर्व हुई थी दादा व चाचा की हत्या
दीपा के परिजनों ने बताया कि गांव के ही सुमन मंडल व अन्य से वर्ष 2009 से जमीन का विवाद चल रहा है। उस साल सुमन मंडल व अन्य ने दीपा के परदादा कमलेश्वरी मंडल की हत्या कर दी थी। उस समय सुमन मंडल पर भी केस दर्ज हुआ। उसी केस में मेल करने का दबाव बनाते हुए सुमन मंडल के द्वारा पिछले साल 14 फरवरी को दीपा के दादा हरदेव मंडल व चाचा रामदेव मंडल की हत्या सहरसा जिले के बसनही में कर दी थी। इसी कड़ी में 26 मई 2020 को इसी परिवार के लगभग 35 वर्षीय पंकज मंडल की हत्या सहरसा जिला के बसनहीं थाना क्षेत्र के तारारही संथाली टोला से महज 700 गज की दूरी पर बहियार में की गई थी। परिजनों की माने तो इस हत्याओं के बाद भी सुमन मंडल के द्वारा केस में मेल करने का दबाव दिया जा रहा था। जिसे नहीं मानने पर दीपा की गोली मार कर हत्या की गई। गोली नाभि के नीचे लगी थी।

घरेलू हिंसा के शिकार महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
बिहारीगंज |
घरेलू हिंसा का शिकार हुई एक महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला वार्ड नंबर- पांच का है। घटना के बाबत पीड़िता के भाई उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खोड़ागज निवासी बेनी कुमार राम ने ज थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। बेनी के अनुसार उसकी बहन की शादी 4 वर्ष पहले सरौनी गांव में विभीषण राम के साथ हुई थी। घटना के दिन उसे पता चला कि उसकी बहन सीरियस है। वह उसके ससुराल पहुंचे तो उसकी बहन सोनी देवी जिंदा थी। उसका बहनोई कार से इलाज के लिए उसे भागलपुर ले जा रहा था। पूछने पर बहनोई विभीषण राम ने बताया कि घरेलू विवाद हो गया था, इस कारण चोट लगी है। आसपास के लोगों से पूछने पर बताया कि उसके गले में खरोंच का निशान भी था। दहेज की भी मांग करता था और मारपीट कर मायके से दहेज लाने का दबाव देता था। बाद में पता चला कि उसकी बहन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं आरोपी पति विभीषण राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।