Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा : दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, March 14, 2021

सहरसा : दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डाला


SAHARSA | नगर संवाददाता

दहेज को लेकर ससुराल वालों ने महिसरहो निवासी विष्णुदेव साह की पुत्री मुन्नी देवी की जहर खिलाकर हत्या कर दिया। महिला की शादी कहरा कुटी समीप रहने वाले प्रदीप साह के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी।


मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दहेज हत्या मामले में आरोपी पति, सास सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला को ढाई साल की बेटी लक्ष्मी भी है। इसके बावजूद दहेज दानवों ने विवाहित की हत्या कर दिया। महिला के चचेरे भाई संजय साह ने बताया कि दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा पहले से भी प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई। परिजनों ने बताया कि ढाई लाख रुपये देकर रामेश्वर साह के पुत्र प्रदीप साह के साथ पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। ससुराल वालों द्वारा डेढ़ लाख रुपए व बाइक की डिमांड की जा रही थी। कुछ दिनों से मुन्नी अपने मायके में ही थी। करीब एक सप्ताह पूर्व पति जब विदाई कराने आया था तो उस समय भी दहेज मांगते हुए धमकी दिया था। धमकी सही साबित हुई और शुक्रवार को जहर खिलाकर व मारपीट कर मुन्नी की हत्या कर दिया। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।