Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इंकार, परिजनों ने बनाया दबाव तो मंडप छोड़कर फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 5, 2021

बिहार: दूल्हे का चेहरा देखते ही दुल्हन ने शादी से किया इंकार, परिजनों ने बनाया दबाव तो मंडप छोड़कर फरार


बिहार के पश्चिम चंपारण में अजीब वाकया सामने आया जब सजधज कर तैयार दुल्हन मंडप से ही भाग निकली। दरअसल हुआ यूं कि दूल्हे से सामना होते ही उसे देखकर भौंचक्की दुल्हन ने पहले शादी करने से ही इनकार कर दिया और जब परिजनों ने दबाव बढ़ाया तो वो मंडप छोड़कर ही भाग खड़ी हुई। ये घटना जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के सनकहिया माई स्थान में बुधवार की है।

ग्रामीणों ने बताया कि शादी के लिए बैरिया के एक गांव से दुल्हन और बैरिया के बगही के मुसही टोला से दुल्हा सनकहिया माई स्थान पहुंचा था। दोनों की शादी के लिए रस्मो-रिवाज शुरू शुरू किया गया। थोड़ी देर बाद शादी के लिए दुल्हा मंडप में पहुंचा तो उसका चेहरा देखते ही दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया। 


दुल्हन का कहना था कि दुल्हा उसे पसंद नहीं है। इसपर परिजनों ने उसपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तब दुल्हन ने कहा कि दूल्हे उम्र अधिक है। व्हाट्सऐप(Whatsapp) पर बनाया हुआ फोटो दिखाया गया है। इसके बाद शादी के जोड़े में ही दुल्हन सनकहिया माई स्थान से भाग निकली। शाम तक लड़का पक्ष ने दुल्हन का इंतजार किया, इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में इस बात को लेकर कहा-सुनी और धक्का-मुक्की भी हुई।