Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: आपके जिले में कब होगा पंचायत चुनाव, कार्यक्रम हुआ तय - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, March 6, 2021

बिहार: आपके जिले में कब होगा पंचायत चुनाव, कार्यक्रम हुआ तय

कोशी लाइव डेस्क:
न्यूज डेस्क: बिहार में इस साल पंचायत के चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग पूरी तैयारी में जुटा हुआ हैं। खबर के मुताबिक इस बार बिहार पंचायत चुनाव 10 चरणों में होगा इसको लेकर आयोग ने कार्यक्रम तय किया है तथा जिलों को चुनाव तैयारियों से संबंधित विधिवत भेज दिया हैं। बहुत जल्द चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता हैं।
आपके जिले में कब होगा बिहार पंचायत चुनाव, कार्यक्रम हुआ तय?

प्रथम चरण में: मधुबनी, सुपौल और अररिया जिले में चुनाव कराएगा।

दूसरे चरण में: दरभंगा, मधेपुरा जिले में बिहार पंचायत चुनाव कराया जायेगा।

तीसरे चरण में: समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, शिवहर और शेखपुरा जिले में चुनाव कराया जायेगा।

चौथे चरण में: पूर्वी चंपारण, कटिहार और बेगूसराय जिले में मतदान होगा।

पांचवे चरण में: मुजफ्फरपुर, खगडिय़ा और सारण जिले में चुनाव कराएगा।

छठे चरण में :पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, नालंदा और जहानाबाद जिले में चुनाव होगा।

सातवें चरण में : वैशाली, सिवान, भागलपुर और लखीसराय जिले में मतदान होगा।

आठवें चरण में : पटना, मुंगेर,नवादा और बांका जिले में पंचायत चुनाव कराया जायेगा।

नौंवें चरण में : जमुई, भोजपुर, गया और बक्सर जिले में चुनाव होगा।

दसवें चरण में : औरंगाबाद, रोहतास, अरवल और कैमूर जिले में चुनाव कराया जायेगा।