Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में किसानों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया ऐलान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, March 19, 2021

बिहार में किसानों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया ऐलान

कोशी लाइव डेस्क:
बिहार में किसानों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार ने ऐलान किया हैं की वो 15 अप्रैल से राज्य के किसानों से समर्थन मूल्य पर चना और मसूर की खरीदारी की जाएगी।

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने केंद्र की मदद से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन की खरीदारी करने का फैसला लिया हैं। इससे राज्य के किसानों को काफी फायदा होगा तथा जो किसान चना और मसूर बेचना चाहते हैं वो बेच सकते हैं।

बता दे की बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा है की 2020-21 के दौरान दलहनी फसलों में चना और मसूर की खरीदारी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी।

इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

किसानों को बता दें की केंद्र सरकार ने चना और मसूर का समर्थन मूल्य 5100 -5100 रुपये प्रति क्विंटल तय किया हैं। इसी समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार भी चना और मसूर की खरीदारी करेगी। आधार आधारित सत्यापित किसानों से की गयी खरीदी का भुगतान सीधे उनके बैंक अकाउंट में किया जायेगा।