Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग/बिहार: पूर्णिया में हाईवा ने बाइक सवार दो को कुचला, एक मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 23, 2021

ब्रेकिंग/बिहार: पूर्णिया में हाईवा ने बाइक सवार दो को कुचला, एक मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा


बिहार के पूर्णिया में पॉलिटेक्निक चौक पर अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों में से किसी की पहचान नहीं हो पाई है।

हादसे के बाद मरंगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव और बाइक को हाईवे से बाहर निकाला। बाइक के नंबर से भागलपुर के नवगछिया का है। मरंगा थाना के पुलिस ने नवगछिया थाना के पुलिस को फोन कर इस आशय की सूचना दी है। फिलहाल दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। उग्र भीड़ ने हादसा होने के बाद आधे घंटे के लिए सड़क जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने हाईवा को जब्त कर थाना ले आई है।

इस संदर्भ में मरंगा थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों के शव को पहचानने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस मामले को लेकर अन्य माध्यम से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।