Kosi Live-कोशी लाइव बिहार के इस शहर में अब नहीं दिखेंगे भिखारी, नयी व्यवस्था होगी शुरू - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 16, 2021

बिहार के इस शहर में अब नहीं दिखेंगे भिखारी, नयी व्यवस्था होगी शुरू


न्यूज डेस्क: बिहार में भागलपुर में भिखारियों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर शहर को भिखारी मुक्त कराने के लिए नई व्यवस्था की शुरूआत की जा रही हैं। इस व्यवस्था के द्वारा भिखारियों को नया काम दिया जायेगा।

खबर के अनुसार इस शहर के भिखारियों को एक ही छत के नीचे खाने से लेकर इलाज तक की हर सुविधा मिलेगी। अगर कोई व्यक्ति पढ़ाई करना चाहता हैं तो उसे पढ़ाई की भी व्यवस्था कराई जाएगी। इसको लेकर तैयारी चल रही हैं।

बता दें की यहां के भिखारियों को कौशल विकास के तहत रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। साथ ही साथ इन्हे रोजगार भी दिए जाएंगे।

भिखारियों के पुनर्वास से पहले सिटी में उनका सर्वे किया जायेगा और इनके लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार भिखारियों के पुनर्वास को लेकर छह से नौ हजार वर्ग फुट जगह के लिए टेंडर 24 मार्च को खुलेगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भिखारियों को पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और भागलपुर शहर को भिखारी मुक्त किया जायेगा।