करना होगा यह
सबसे पहले उपभोक्ताओं को गुगल प्ले स्टोर से सुविधा मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। इस एप पर एक लिंक उपलब्ध रहेगा जो बिजली बिल प्राप्त करने के लिए रहेगा। इस लिंक को खोलते ही उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी देनी होगी। इसके बाद बिजली मीटर की तस्वीर खींचकर मोबाइल के माध्यम से एप पर अपलोड करना होगा। लिंक के माध्यम से सूचना मिलने पर कंपनी अधिकतम दो दिनों के भीतर यह छानबीन कर लेगी कि अमुक उपभोक्ता को पिछले 45 दिनों से बिजली बिल मिला है या नहीं। इसकी पुष्टि होते ही कंपनी उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बिजली बिल भेज देगी। इसके बाद लोग अपने बिल का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से कर सकेंगे।
होगा लाभ यह
कंपनी के नियमानुसार 23 से 30 दिनों के भीतर मीटर रीडिंग की जानी है। लेकिन लोगों की यह अक्सर शिकायत रहती है कि मीटर रीडर नियमित तौर पर मीटर की रीडिंग करने नहीं आते हैं। एक साथ दो-तीन महीने का बिल आने से अधिक पैसा जमा करने में परेशानी होती है। साथ ही बकाया होने पर कनेक्शन कटने का खतरा भी रहता है। ऐसे में अगर किसी कारणवश मीटर रीडिंग नहीं हो पाए तो लोग खुद ही मीटर की रीडिंग कर बिजली बिल प्राप्त कर सकते हैं। पेसू में चल रहे ट्रायल के तहत अभी लोगों को एक दिन में ही बिजली बिल देने की कोशिश की जा रही है। अधिक लोड होने पर भी दो दिनों के भीतर अनिवार्य तौर पर बिजली बिल दे दिया जाएगा।
