Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:मंहगाई बेरोजगारी निजीकरण भ्रष्टाचार के सवाल को लेकर जारी रहेगा आंदोलन- किरण देव यादव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, March 23, 2021

खगड़िया:मंहगाई बेरोजगारी निजीकरण भ्रष्टाचार के सवाल को लेकर जारी रहेगा आंदोलन- किरण देव यादव


खगडिया 23.3.2021

मंहगाई बेरोजगारी निजीकरण भ्रष्टाचार के सवाल को लेकर आंदोलन जारी रहेगा - किरण देव यादव

मजदूरों को निबंधन कर जल्द मिले अनुदान की राशि - सुनील

भाकपा माले, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन, महिला मुक्ति संगठन, खेत मजदूर किसान सभा, भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के संयुत बैनर तले डीएम के सामने शिक्षा व रोजगार के सवाल को लेकर आठ सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन सभा किया गया, इससे पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर से रैली निकालकर विभिन्न मार्ग से होते हुए समाहरणालय पहुंच सभा में तब्दील हो गया, जिसका नेतृत्व भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव, खेत मजदूर किसान सभा के संयोजक धर्मेंद्र कुमार व अनिमयू के सचिव सुनील कुमार ने संयुत रूप से किया ! सभा की अध्यक्षता सुनील कुमार ने करते हुए कहा कि कोरोना के नाम पर मजदूरों को लेबर कार्ड, आईडेंटी कार्ड, अनुदान राशि व निबंधन करने बंधित कर रहा है, उन्हेने मजदूर का मांग जल्द पूरा करने की मांग किया !
माले नेता किरण देव यादव ने कहा कि भाकपा माले मंहगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, गरीबी के खिलाफ निरंतर आंदोलनरत है, उन्होने 26 मार्च को भारत बंद को सफल करने का आह्वान किया!
किसान नेता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार काला कानून बनाकर दमन करने पर तुली है, माले जिसका विरोध जारी रहेगा!
प्रलेस के उपेंद्र कुमार, छात्र नेता आनंद राज, राकांपा नेता संजय सिंह, मजदूर नेता राजेंद्र, महिला संगठन के घूरनी देवी, सीमा, रीतू, समीक्षा, उषा, हॉचीमिन, सुजीत, नरेश, पवन, बिजली देवी ने भाग लिया! तत्पश्चात डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा !